तेजी से फैलते हुए कोविड को देखते हुए केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। 11 जनवरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सात दिनों के लिए अनिवार्य घरेलू संगरोध से गुजरना होगा। साथ ही सरकार द्वारा जारी ‘जोखिम वाले’ देशों सूची वाले 19 देशों से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त नियमों को पालन करने की आवश्यकता होगी।अब तक इस सूची में यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, तंजानिया, हांगकांग, इज़राइल, कांगो, इथियोपिया, कजाकिस्तान, केन्या, नाइजीरिया, ट्यूनीशिया, जाम्बिया सहित यूरोप के देश शामिल हैं। इन देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन करने से पहले हवाई अड्डे पर COVID-19 टैस्ट किया जाएगा और इसके उपरांत आगमन के 8 वें दिन RT-PCR परीक्षण करना होगा।